मेरी लिखी बातों को हर कोई समझ नही सकता,क्योंकि मैं अहसास लिखती हूँ,और लोग अल्फ़ाज पढ़ते हैं..! अनुश्री__________________________________________A6
Sunday, March 12, 2017
Wednesday, March 8, 2017
आईएएस में सफलता हेतु याद्दाश्त बढ़ाने के शीर्ष 10 तरीके
नीचे हम आपको कुछ मूल टिप्स, तरीके और तकनीक बता रहे हैं जो आईएएस परीक्षा में सफल होने के लिए आपकी याद्दाश्त को बढ़ाएगा।
.
देख कर सीखें
अध्ययन के अनुसार मानव मस्तिष्क पाठ रूप में लिखे गए तथ्यों के मुकाबले ग्राफ या दृश्य रूप में दी गई जानकारी और आंकड़ों की तरफ अधिक आकर्षित होता है। सरल शब्दों में कहें तो बतौर एक आईएएस उम्मीदवार आप आंतरिक दहन इंजन की कार्यप्रणाली को पैराग्राफ में दिए गए वर्णन के मुकाबले उसके डायग्राम को अधिक याद रख पाएंगे। इसी प्रकार भारत में मुगल शासन काल पर वृत्तचित्र देखना 500 पन्नों की किताब को पढ़ने से अधिक लाभकारी होगा। इसलिए आईएएस परीक्षा के लिए व्यापक विषयगत और सामान्य पाठ्क्रम को कवर करने के लिए उम्मीदवारों को सादे लिखित नोट्स की तुलना में ग्राफ, चार्ट और ऑडियो– वीजुअल (श्रव्य– दृष्य) पठन सामग्री पर अधिक निर्भर करना चाहिए। आज के सामाजिक मीडिया युग में आईएएस की तैयारी करने वालों के लिए ऑडियो– वीजुअल और ग्राफ संबंधित संसाधन बहुतायत में उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल निश्चित रूप से आपकी याद्दाश्त में काफी सुधार ला सकता है।
.
नियमित रूप से करें पुनरावृत्ति (रिवाइज)
इसके बारे में बात किए बिना नहीं रहा जा सकता। किसी भी विषय को सीखने और काफी समय तक याद रखना चाहते हैं तो पुनरावृत्ति सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि कई उम्मीदावर ऐसा करते हैं और अपने दैनिक दिनचर्या में इसका पालन करते हैं, लेकिन कई इसे उतनी गंभीरता से नहीं लेते। दुविधा में रहने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए ‘पुनरावृत्ति से आपकी याद्दाश्त में तेजी से सुधार होता है’ तथ्य के वैज्ञानिक सबूत हैं। 'कुछ समयांतराल पर पुनरावृत्ति द्वारा सीखने (Learning by Spaced Repetition)' के सिद्धांत के अनुसार– औसत मनुष्य यदि उचित तरीके से पुनरावृत्ति नहीं करता तो वह अपनी सीखी गई बातों का करीब 90% भूल जाता है।
इसलिए जब बात सभी प्रवेश परीक्षाओं में से सबसे कठिन परीक्षा में पास होने की आती है तो आईएएस बनने की इच्छा रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए सुनियोजित पुनरावृत्ति सारणी बनाना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। पुनरावृत्ति के लिए आदर्श समय– सारणी हो सकती है– साप्ताहिक/ पाक्षिक/ मासिक/ द्वि–मासिक। कुछ दिनों के लिए इसे अपना कर देखें और अपनी याद्दाश्त के अनुसार समय अवधि निर्धारित करें। इसके अलावा अलग– अलग पुनरावृत्ति रणनीतियां होती हैं जिन्हें आप अपनी जरूरतों के अनुसार अपना सकते हैं।
.
उचित बहस
जब बात याद्दाश्त में सुधार करने की होती है तो यह एक ऐसी तकनीक है जिसके बारे में ज्यादातर आईएएस उम्मीदवारों को पता नहीं होता। आईएएस के पाठ्यक्रम के व्यापक और हमेशा बढ़ते पाठ्यक्रम की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए ऐसे कई विषय हो सकते हैं जो अलग– अलग उम्मीदवारों को अलग– अलग विचारों में बांट सकते हैं। इन सभी अलग– अलग बिन्दुओं और विषय विशेष पर अलग– अलग विचारों को कवर करने का सबसे सरल तरीका होगा अपने अध्ययन समूह में उस पर बहस करना। अपनी याद्दाश्त में सुधार के लिए बहस का उपयोग करना दो स्तरों पर काम करता है। प्राथमिक स्तर पर, आप विषय या अवधारणा विशेष को अपने विचार के दृष्टिकोण से विस्तार में पढ़ते हैं। दूसरा, बहस के दौरान आप अन्य दृष्टिकोण से भी वाकिफ होते हैं, जो न सिर्फ आपको और अधिक जानकारी हासिल करने में मदद करेगा बल्कि आपने जो पहले तथ्य, आंकड़े और डेटा को पढ़ा है, उसकी पुष्टि भी करेगा।
.
दूसरों को सिखाना
आईएएस परीक्षा की बात आने पर याद्दाश्त में सुधार के लिए एक और बेहद कम इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक है – दूसरों को सिखाना। बहस के जैसे ही यदि आप अपने अध्ययन समूह में दूसरों को खास विषय पढ़ाते/ सिखाते हैं, तो आप अपनी जानकारी को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे और मजबूत तर्क तैयार करेंगे। इसके अलावा दूसरों को सिखाने के दौरान आपने जो जानकारी दूसरों के साथ साझा की है वही आपके दिमाग में फिर से आएगी। दूसरों को सीखाने का एक और लाभ है, दूसरों के सामने जब जानकारी प्रस्तुत करने की बात आएगी तब यह आपमें आत्मविश्वास पैदा करने में मदद करेगा। साक्षात्कार और समूह चर्चा राउंड्स की तैयारी के लिए दूसरों को सिखाना/ पढ़ाना बहुत लाभदायक होगा।
.
स्मृति – विज्ञान (नीमानिक्स– Mnemonics ) का प्रयोग
यूँ तो स्मृति– विज्ञान बेहत डरावना शब्द लगता है लेकिन हम सभी अपनी याद्दाश्त में सुधार करने के लिए बचपन से ही इसका उपयोग करते आ रहे हैं। आपको VIBGYOR याद है, यह एक प्रकार की स्मृति– विज्ञान तकनीक है जो हमें इंद्रधनुष के सभी रंगों को याद करने में मदद करता है। इसी प्रकार, आप अपनी याद्दाश्त में सुधार लाने के लिए संक्षेप, संक्षेपाक्षरों और अन्य तकनीकों को बना सकते हैं। इसके अलावा आईएएस की परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्मृति– विज्ञान की कई तकनीकें उपलब्ध हैं। गूगल में इनके बारे में सर्च करिए और आपको इनके बारे में जानकर अच्छा लगेगा। उम्मीदवारों को खुद– से बनाए नीमॉनिक्स से ज्यादा याद होने की संभावना है, इसलिए खुद से बनाने की भी कोशिश करें।
.
मन में नक्शे या सह–संबंध बनाएं
अपनी याद्दाश्त में सुधार लाने का एक और प्रभावशाली तरीका अलग– अलग तथ्यों, आंकड़ों और जानकारियों के बीच अपने मन में नक्शे या सह–संबंध बनाना होगा। जैसे, भारत में 1975 से 1977 की आपतकाल अवधि के बारे में जब पढ़ाने बैठें तो देश में लागू की गई चौथी और पांचवीं पंचवर्षीय योजनाओं के विवरणों को भी पढ़ें। इसके अलावा राजनीतिक कारणों पर गौर करने से आपको भारत में आपतकाल लगाने के कुछ आर्थिक कारण भी पता चल जाएंगे। आईएएस परीक्षा की तैयारी करने वाला उम्मीदवार भारत में रेलवे के विकास के बारे में मन में नक्शा तैयार कर सकता है और देश के सकल घरेलू उत्पाद के समग्र विकास के साथ उसका संबंध स्थापित कर सकता है।
.
मल्टिटास्किंग से बचें
आईएएस की परीक्षा की तैयारी करने के दौरान सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है ध्यान भटकाव से बचना। जब आप अपनी याद्दाश्त को बढ़ाना चाहते हों और अध्ययन से प्राप्त जानकारी को याद रखना चाहते हों तो यह और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इसलिए, आईएएस परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में अपनी याद्दाश्त में सुधार लाने का बहुत आसान तरीका है कि आप एक बार में कई– काम करने से बचें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। इसमें ह्वाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर जैसे किसी भी सोशल मीडिया के इस्तेमाल से बचना। इसमें उन दोस्तों/ सहपाठियों से न मिलना भी शामिल है जो आपके पढ़ने की दिनचर्या में रुकावट बनते हों।
.
खुद से प्रश्न– उत्तर करना
अपनी याद्दाश्त को सुधारने का एक और आसान तरीका हो सकता है– खुद से सवाल– जवाब करना। इसके लिए आपको विषयों, अध्याय या अवधारणा, जिन्हें आप इस सत्र में पढ़ने की योजना बना रहे हैं, पर विस्तृत प्रश्नोत्तरी तैयार करना चाहिए। इसके बाद आप प्रश्न के आधार पर विषय की तैयारी करें जैसा कि आप सामान्य रूप से करते हैं। तैयारी कर लेने के बाद, थोड़ा अवकाश लें और फिर आपने जो तैयारी की है उसकी मदद से खुद से सवाल– जवाब करें। जहां तक आपकी याद्दाश्त में सुधार का सवाल है, यह आपको आपकी याद्दाश्त की सही तस्वीर दिखाएगा और साथ ही आपको आपकी खूबियां और खामियां भी बताएगा जिसे सुधारने के लिए आप बाद में मेहनत कर सकते हैं।
पढ़ाई के दौरान अल्पावधि सत्र और थोड़े– थोड़े समय पर ब्रेक लेना
एक अध्ययन के अनुसार मनुष्य का मस्तिष्क करीब 1 से 1.5 घंटे तक के लिए ही सबसे अधिक एकाग्रता शक्ति के साथ काम करता है। इसलिए इस समयसीमा को ध्यान में रखते हुए अपने अध्ययन सत्र की योजना बनाना लाभदायक रहेगा। 1 से 1.5 घंटे से अधिक लगातार पढ़ना पूरी तरह से बेकार हो जाएगा और आपको इससे लाभ नहीं होगा। इसलिए छोटे– छोटे ब्रेक के साथ अल्पावधि अध्ययन सत्रों की योजना तैयार करें। ब्रेक के दौरान आपने जो पढ़ा है उसे मन में दुहराने की कोशिश कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आपको कितनी पढ़ाई याद रही। ब्रेक के बाद उसी विषय पर आएं और जो चीजें आपसे छूट गईं थीं उन्हें देखें और उन्हें फिर से दुहराएं। यह आपको आपके द्वारा छूट गए हिस्सों को ही नहीं बल्कि पूरे पाठ को दुहराने में मदद करेगा।
.
खान पान का ध्यान रखें और अच्छी नींद लें
अंत में अपने शरीर के अन्य हिस्सों के जैसे ही, आपका मस्तिष्क भी थकता है। आप इसका जितना ही अधिक इस्तेमाल करते हैं, उसे वापस अपनी शक्ति प्राप्त करने में उतने ही आराम की जरूरत होती है। इसलिए पूर्ण अध्ययन सत्र के बाद अपने मस्तिष्क को पर्याप्त आराम देना न भूलें। ऐसा आप व्यायाम कर या टहलने जा कर या कुछ समय के लिए अपना पसंदीदा टीवी शो देख कर भी कर सकते हैं। आईएएस उम्मीदवार अक्सर पूरी– रात जागने के आदि हो जाते हैं जो न सिर्फ आपके शरीर– चक्र को बल्कि आपके मस्तिष्क के काम करने की क्षमता को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए अच्छे अंकों के साथ आईएएस की परीक्षा पास करने की कोशिश में लगे किसी भी उम्मीदवार को न्यूनतम 8- घंटे जरूर सोना चाहिए।
Tuesday, March 7, 2017
#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस पर स्त्री शक्ति को प्रणाम् !
महिला दिवस : बदलाव के आंदोलन
(संध्या शैली)
दूनिया के कई सामाजिक सुधारकों ने महिलाओं की जागरूकता और सामाजिक बदलाव में गहरे संबंध के बारे में बताया है और यह बात समय समय पर साबित भी हुई है। महिलाएं जब अपने अधिकारों की मांग को लेकर संगठित होकर सड़कों पर उतरती हैं या उतरी हैं, तब-तब समाज में एक बड़ा बदलाव करने में उन्होंने उत्प्रेरक की बड़ी भूमिका निभाई है। इतिहास में यदि हम इसे देखें तो यह एक लंबी श्रृंखला होगी, लेकिन यदि इतिहास की बात करें, जब औद्योगिक क्रांति हो चुकी थी और समाज में जनतांत्रिक अधिकारों के लिये संघर्ष हो रहे थे, तब हमारे सामने ऐसे अनेक उदाहरण आए। यहां तक कि निकट इतिहास में यदि हम देखें तो मिस के तहरीर चौक से शुरू हुए बदलाव के आंदोलन भी महिलाओं के आंदोलन से शुरू हुए। अमेरिका में जब महिलाओं ने उन्नीसवीं सदी में वोट का अधिकार हासिल करने के लिए संघर्ष शुरू किए तब उन्होंने केवल उन्हीं अधिकारों की बात नहीं की, बल्कि नस्लवादी सोच और गुलामी के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। जर्मनी, पोलैंड, ब्रिटेन आदि देशों में औद्योगिक क्रांति के बाद होने वाले मजदूर और नागरिक आंदोलनों में महिलाओं के आंदोलनों का भी सहयोग था। इस दौरान 28 फरवरी 1909 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका के द्वारा इस दिन 1908 में हुई शहर की महिला कपड़ा मजदूरों की हड़ताल की याद में एक जलसा किया गया। उसके बाद अलग-अलग दिनों में मनाया जाने वाला महिला दिवस अंतत: नये कै लेंडर के अनुसार 8 मार्च को तय हुआ। लेकिन जो तय जुड़ा है, वह यह है कि महिला आंदोलनों ने समाज के बदलाव के आंदोलनों को एक दिशा दी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण दुनिया में पहली बार हुई मेहनतकशों की क्रांति और उसके बाद पहली बार दुनिया के नक्शे पर स्थापित हुआ समाजवादी देश सोवियत संघ है। दुनिया भर की तरह रूस की जनता भी अपने देश के क्रूर और जनविरोधी शासन के खिलाफ एकजुट हो रही थी। भूख, बेरोजगारी और बीमारियों से जूझती दुनिया में जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थी। पहले विश्व युद्ध के बाद स्थितियां और भी विकट हो गई थीं। रूस में 1905 में जार के खिलाफ एक विद्रोह हो चुका था। खूनी रविवार की घटना के बाद महिलाएं और भी संगठित होने लगी थीं जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और आम नागरिक अधिकारों की लड़ाई को एक की लड़ाई माना। इसके बाद स्थापित हुई संसद के रूप में ड्यूमा का शासन था। लेकिन अभी भी जनता को अधिकार नहीं मिले थे। महिलाओं को भी वोट का अधिकार ड्यूमा ने नहीं दिया था। इस बीच लोग एकजुट हो रहे थे। बोल्शेविक भी सक्रिय थे। 1917 की 23 फरवरी को महिलाएं अंतत: सड़कों पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जो 1911 की सोशलिस्ट वूमेन्स कांफ्रेंस में घोषित किया जा चुका था, को मनाने की प्रक्रियाओं की शुरुआत और एक मायने में क्रांति की शुरुआत उन्होंने कर दी। स्टालिनग्राद जो अब पेट्रोगाड्र कहलाता है, में महिलाओं ने रैलियां करना, सभा करना और हड़ताल करना शुरू कर दिया। इसके नेताओं का तर्क था कि महिलाओं के हक केवल महिलाओं के लिए फायदेमंद नहीं होते वरन पूरे समाज के लिए लाभकारी होते हैं। फरवरी के इस आंदोलन के बाद 5 मार्च को चार कारखानों में काम करने वाली महिलाओं और आम महिलाओं की एक बैठक में महिला मजदूरों को पुरु ष साथियों के साथ आंदोलन में शरीक होने का आह्वान किया गया और प्रस्ताव पारित किया गया कि महिलाओं के अधिकार हासिल करने का आंदोलन मजदूरों के अधिकारों के हासिल करने के आंदोलन का ही एक हिस्सा है। एक माह के बाद 17 मार्च 1917 को मास्को में महिलाएं मताधिकार की मांग को लेकर ड्यूमा के सामने धरने पर बैठ गई। मजेदार बात यह है कि पुरातनपंथी नेताओं को यह रास नहीं आ रहा था और वे कह रहे थे कि यदि महिलाएं आंदोलन में आई तो आंदोलन को क्रांतिकारी स्वरूप लेने में वक्त नहीं लगेगा। इसके बाद जो हुआ इतिहास उसका गवाह है। इसे कोई भी पढ़ सकता है। दुनिया में सबसे पहले महिलाओं को नागरिक अधिकार मजदूरों के शासन वाले देश सोवियत संघ में संविधान बनते ही मिले, जबकि उसके पहले से अपने संविधान को लेकर गर्व करने वाले अमेरिका और ब्रिटेन में महिलाओं को वोट तक करने का अधिकार 1920 के बाद मिला। फासीवाद से सोवियत संघ की हिफाजत करने की देशभक्तिपूर्ण युद्ध में महिलाएं एक बार फिर बहादुरीपूर्ण संघर्ष की अगली कतार में थीं और स्टालिन से प्रोत्साहन और प्रेरणा लेकर, उन्होंने बहादुरी के अनगिनत कारनामे कर दिखाए थे। लेकिन इसी दौर में और खासतौर पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद, युद्ध से क्षत-विक्षत देश के पुनर्निर्माण में परिवार की भूमिका का आग्रह शुरू हुआ, जिसमें माता के रूप में महिलाओं की भूमिका पर, नई पीढ़ी के पालन-पोषण पर और अन्य परंपरागत भूमिकाओं पर जोर दिया जाने लगा, जिनका पहले बोल्शेविक क्रांतिकारियों ने इतनी मजबूती से विरोध किया था। बहुत से मायनों में युद्धोत्तर दौर में महिला मोर्चे पर धक्के की शुरुआत हो चुकी थी। सोवियत संघ के 75 साल के जीवन में महिला मुक्ति के लिए संघर्ष में कई उतार-चढ़ाव आए थे। फिर भी इन वर्षो ने यह साबित किया है कि समाजवादी व्यवस्था में ही, महिलाओं की सामाजिक मुक्ति के लक्ष्य की दिशा में वास्तव में बड़ी छलांग लगाई जा सकती हैं। लेनिन ने कहा था: ‘‘सर्वहारा तब तक पूर्ण मुक्ति हासिल नहीं कर सकता है, जब तक वह महिलाओं के लिए पूर्ण मुक्ति हासिल नहीं कर लेता है।’ सोवियत संघ में महिलाएं ऐसी मुक्ति के करीब पहुंच गई थीं। मुख्य बात यह है कि महिलाओं ने दुनिया के इतिहास में अपने अधिकारों की लड़ाई को जनता के अधिकारों की लड़ाई से अलग नहीं माना बल्कि अक्सर उनके संघर्षो को अपने संघर्षो से मजबूत किया है और सामाजिक सुधार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 8 मार्च इसी सच्चाई को याद रखने और इसे दुबारा क्रियान्वित करने का दिन है।
Monday, March 6, 2017
हम लड़कियाँ भी कितनी अजीब होती हैं ना!
हम लड़कियाँ भी कितनी अजीब होती हैं ना! कभी-कभी लगता है सच-मुच हमें समझने के लिए बनाया ही नहीं गया है।
कभी हमें ये चाहिए कभी वो, हम आम भी कहते हैं और इमली भी, हमें पापा से सबसे ज़्यादा प्यार है मगर हमारी माँ के ख़िलाफ़ पापा भी एक शब्द नहीं कह सकते हैं, हम आज़ादी भी चाहते हैं और उनकी लगाई हुई बंदिशों से हमें प्यार भी हो जाता है! कभी-कभी सोचती हूँ कि हमें ही नहीं पता की हमें चाहिए क्या! उन दोहरे चेहरे वालों से सबसे ज़्यादा नफ़रत हमें ही है और अनजाने में ही सही दो ज़िन्दगियाँ हम ख़ुद ही जीते रहते हैं।
हमें बचपन से ही सबसे ज़्यादा क्रेज शार्ट पैंट्स पहनने का होता है मगर जब पहली दफ़ा उनसे मिलना हो तो घर आते ही हमारा पहला सवाल होता है कि, "वो पीला वाला सूट कहाँ रक्खा है?" हम हमेशा कहते हैं कि, "हमें खाना नहीं बनाना है, हम सिर्फ चौका-बेलन के लिए थोड़ी बनाये गए हैं!" मगर उसके पसंद की खीर हमें अपने हाथों से ही बनानी होती है। हम अक्सर उससे फ़ोन पर लड़ते रहते हैं कि ये काम तुम करोगे, वो काम तुम करोगे मगर मन ही मन हम सुबह चार बजे उठकर चाय बनाने से लेकर रात तक उसका ख़याल रखने का ख़्वाब सजाते रहते हैं।
विद्या का वो डायलाग तो एकदम हमारे लिए ही है की, "हम चाहते हैं कि तुम चाहो कि तुम ना चाहो!"
फिर लगता है नहीं अजीब नहीं है हम, हमें बस थोड़ा सा प्यार चाहिए उसके बाद तो हम वो पानी हो जाते हैं जो जिसमे मिले उस जैसी हो जाती है।
#श्वेता जायसवाल
BPSC PT - 2017
#सामान्य ज्ञान पर पूछे गए प्रश्न
~~~~~~~~~~~~~~~~
1. भारत सरकार का कौन-सा अधिकारी सदस्य न होते हुए भी भारतीय संसद की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार रखता है? – अटॉर्नी-जनरल
2. लेखानुदान किसके कारण बना है? – बजट पारित लम्बित होने के कारण निधि आवण्टन हेतु
3. 'भारतीय संविधान दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है? – 26 नवम्बर
4. एक MP की सीट को रिक्त घोषित किया जा सकता है यदि वह सदन से लगातार कितने माह की अवधि के लिए अनुपस्थित रहता है? – 2 माह
5. उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था अनुसार निजी भवनों के ऊपर राष्ट्रीय झण्डे को फहराना किस अनुच्छेद के तहत हर नागरिक का मौलिक अधिकार है? – संविधान का अनुच्छेद-19(1) (a)
6. भारत में ब्लॉक स्तर पर बनी पंचायत समिति क्या है? – समन्वय और पर्यवेक्षी प्राधिकारी
7. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' शब्द किस संशोधन के तहत जोड़ा गया? – 42वाँ संशोधन
8. एक नया राज्य बनाने में संवैधानिक संशोधन के लिए कैसा बहुमत चाहिए? – साधारण
9. निर्यातों पर अधिक कर लगाना क्या भारतीय भुगतान सन्तुलन स्थिति को सुधारने में सक्षम है? – नहीं
10. भारत के राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का प्रयोग किसके द्वारा करते हैं? – मन्त्रिमण्डल के द्वारा
11. 'व्यापार करने की सुविधा सूचकांक' कौन बनाता एवं प्रकाशित करता है? – विश्व व्यापार संगठन
12. जनगणना-2011 के अनुसार, 2001-2011 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर की प्रतिशत क्या थी? – 17.64
13. भारत में सेवा कर किसकी सिफारिशों से लागू हुआ? – राजा जे. चेलैया समिति
14. 2011 की जनगणना के अनुसार, कौन-से राज्य में लिंगानुपात सबसे कम है? – हरियाणा
15. किस अर्थशास्त्री ने भारत में सबसे पहले वैज्ञानिक दृष्टि से राष्ट्रीय आय की गणना की? – वीकेआरवी राय
16. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक सूती वस्त्र मिल हैं? – महाराष्ट्र
17. जूट, मूँगफली, ज्वार और गन्ना इनमें से नकदी फसल कौन-सी नहीं है? – ज्वार
18. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना का आधार क्या था? – हैरोड-डोमर मॉडल
19. 'काली क्रान्ति' किससे सम्बन्धित है? – कच्चा तेल उत्पादन
20. स्टाम्प शुल्क, यात्री एवं वस्तु कर, सम्पदा शुल्क और अखबारों पर कर इनमें से कौन-सा कार केन्द्र सरकार द्वारा लगाया जाता है, पर राज्यों द्वारा एकत्रित एवं आवण्टित किया जाता है? – स्टाम्प शुल्क
21. 'बैंक दर' का आशय क्या है? – केन्द्रीय बैंक द्वारा ली जाने वाली आधिकारिक ब्याज दर
22. 'मुसलमान यदि खुश और सन्तुष्ट है, तो भारत में ब्रिटिश शक्ति का महत्तम बचाव होगा।' यह किसने लिखा? – डब्ल्यूडब्ल्यू हण्टर
23. बिरसा को सोते हुए किस वर्ष पकड़ा गया? – 3 फरवरी, 1900
24. 1936 में लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया? – स्वामी सहजानन्द सरस्वती
25. 'मुझे विश्वास है कि काँग्रेस अपने विनाश की तरफ जा रही है और मेरी यह बड़ी इच्छा भारत में रहते होगी कि इसके शान्तिप्रिय निधन के लिए इसका सहायक बनूँ।' यह किसने लिखा? – लॉर्ड कर्जन
26. किसने यूरोपियन नील बागान मालिकों द्वारा किसानों के शोषण की तरफ गाँधीजी का ध्यान आकर्षित किया? – राजकुमार शुक्ल
27. असहयोग आन्दोलन के दौरान किसने पटना कॉलेज छोड़ा जबकि उसकी परीक्षा के केवल 20 दिन ही बचे थे? – जयप्रकाश नारायण
28. लन्दन में 13 मार्च, 1940 को सर माइकल ओ 'डायर को गोली से किसके द्वारा मारा गया? – उधम सिंह द्वारा
29. वर्ष 1919 में जब मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड अधिनियम पास हुआ था, तब इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था? – लॉर्ड सैलिशबरी
30. 'भारतीय क्रान्ति की जननी' किसेकहा गया है? – मैडम भिखाजी रूस्तम कामा
31. समाजवाद का समर्थक कौन था जो 1933 में ब्रिटिश शासन, देशी राज्यों, जमींदारवाद और पूँजीवाद को उखाड़ फेंकना चाहता था? – जवाहरलाल नेहरू
32. अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना के लिए सुभाषचन्द्र बोस से कौन जुड़े और आईएनए आन्दोलन के साथ भी जुड़े रहे? – शीलभद्र याजी
33. चिटगाँव शस्त्र छापामारी की योजना बनाई गई थी? – सूर्यसेन
34. क्रान्तिकारी गतिविधियों के साथ कौन-सी पत्रिका जुड़ी हुई नहीं थी? – यंग इण्डिया
35. ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में चुने जाने वाले दादाभाई नौरोजी प्रथम भारतीय थे जिन्होंने किस दल की टिकट पर चुनाव लड़ा? – उदारवादी दल
36. स्वराज दल की स्थापना किस आन्दोलन असफलता के बाद हुई? – असहयोग आन्दोलन
37. 1929 में 'खुदाई खिदमतगार' को किसने संगठित किया? – अब्दुल गफ्फार खाँ
38. कैबिनेट मिशन भारत में किस वर्ष में आया? – मई, 1942
39. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की पूर्ववर्ती कौन सी एसोसिएशन थी?– इण्डियन एसोसिएशन
40. एन्जाइम, हॉर्मोन, आरएनए और डीएनए इनमें से जीव-कोशिकाओं में आनुवंशिक लक्षणों के नियन्त्रण में कौन-सा उत्तरदायी है? – डीएनए
41. टेफ्लॉन किस एकलक का बहुलक है? – टेट्राफ्लोरोएथिलीन
42. बैकेलाइट के संघनन से क्या बनता है? – फिनॉल तथा फॉर्मेल्डिहाइड
43. किस विटामिन को अर्गोकैल्सिफेरॉल कहते हैं? – विटामिन D2
44. इन्सुलिन क्या है? – प्रोटीन
45. क्वीनीन, सल्फागुआनिडीन, क्लोरैम्फेनिकॉल और एस्प्रिन इनमें से कौन प्रतिजैविक औषधि है? – क्लोरैम्फेनिकॉल
46. ऐड्रेनैलीन, थायरॉक्सिन, प्रोजेस्टेरॉन और ऑक्सीटोसिन इनमें से कौन-सा हॉर्मोन स्तन ग्रन्थियों से दुग्ध का स्राव होने में भूमिका निभाता है? – इनमें से कोई नहीं
47. वनस्पति तेल से वनस्पति घी बनाने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन-सी है? – हाइड्रोजन
48. साबुन, किसके द्वारा ग्रीज को हटाता है? – पायसीकरण द्वारा
49. कौन-सा विटामिन प्रतिस्कन्दक विषों के प्रतिविष-प्रतिकारक के रूप में प्रयोग किया जाता है? – विटामिन K
50. मानव शरीर में विटामिन A भण्डारित किसमें होता है? – यकृत में
51. रक्त कैंसर (ल्यूकीमिया) की रोकथाम में प्रयोग किए जाने वाला रेडियो समस्थानिक क्या है? – फॉस्फोरस-32
52. मुक्त आयोडीन, कैल्शियम आयोडाइड, मैग्नीशियम आयोडाइड और पोटैशियम आयोडाइड इनमें से आयोडीकृत लवण किसमें रहता है? – पोटैशियम आयोडाइड
53. HCL, HNO3, H2SO4 और H2CO3 इनमें से किसकी मात्रा अम्ल वर्षा में सबसे अधिक होती है? – H2SO4
54. 'गॉड पार्टिकल' क्या है? – हिग्स बोसॉन
55. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संघ का कन्वेन्शन ढाँचा किससे सम्बन्धित है? – ग्रीनहाउस गेसों के उत्सर्जन में कमी
56. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प किसके राष्ट्रपति उम्मीदवार थे? – रिपब्लिकन पार्टी
57. ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन को किस नाम से भी जाना जाता है? – शान्ति पाइपलाइन
58. भारत का 2016 के सुस्थिर विकास लक्ष्य सूचकांक में कौन-सा स्थान है? – 110वाँ
59. बैलिस्टिक मिसाल के बढ़ाबा को रोकने के वैश्विक प्रयास, हेग कोड ऑफ कण्डक्ट (HCoC) को हाल ही में किस देश ने ज्वॉइन किया है? – भारत
60. 2016 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे जाता है? – बॉब डिलेन
61. तेल के कोश सबसे ज्यादा किस देश में हैं? – वेनजुएला
62. संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव कौन हैं? – एंटोनियो गुटेरेश
63. भारत के किस राज्य में भारत का प्रथम तथा एशिया में सबसे लम्बा साइकिल हाइवे खोला गया है? – उत्तर प्रदेश
64. भारत का कौन-सा राज्य सर्वप्रथम 'खुले शौच से मुक्त राज्य' घोषित किया गया है? – सिक्किम
65. यूरोजोन का नवीनतम सदस्य कौन है? – लिथुआनिया
66. युनाइटेड किंगडम राज्य की अध्यक्ष कौन हैं? – महारानी एलिजाबेथ III
67. राष्ट्रव्यापी स्तनपान कार्यक्रम 'माँ' किस संघीय मन्त्रालय द्वारा जारी किया गया है? – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय
68. भारत का प्रथम वस्त्र विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? – गुजरात
69. भारत का वित्त वर्ष 2016-17 का राजकोषीय घाटा लक्ष्य क्या है? – सकल घरेलू उत्पाद का 3.5%
70. वर्ष 2016 का संयुक्त सेना अभ्यास 'मैत्री' भारत तथा अन्य किस देश के मध्य हुआ? – थाईलैण्ड
71. कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा किस समिति का गठन किया गया है? – नीरजकुमार गुप्ता समिति
72. कौन-से बॉण्ड द्वारा भारतीय संस्थान विदेशी बाजारों से विदेशी मुद्रा के बजाय रुपये में पैसा जुटा सकते हैं? – शून्य-कूपन बॉण्ड
73. हाल ही में भारतीय रेवले द्वारा रेल दुर्घटनाओं को समाप्त करने के लिए रेल सुरक्षा तन्त्र जारी किया गया है? – त्रि-नेत्र
74. 2022 का फीफा विश्व कप कहाँ होगा? – कतर
75. वर्ष 2016 का डेविस कप टेनिस टूर्नामेण्ट किस देश ने जीता है? – अर्जेण्टीना
76. भारत में प्रथम लेसर इण्टरफेरोमीटर ग्रेवीटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (LIGO) लैब किस राज्य में स्थापित होगी? – उत्तर प्रदेश
77. रियो ओलम्पिक 2016 में किस देश को अधिकतम स्वर्ण पदक मिले? – अमेरिका
78. वर्ष 2016 का उबेर कप किस देश की महिला बैडिमण्टन टीम ने जीता है? – चीन
79. 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार राज्य जनसंख्या के अनुसार देश में कौन-से स्थान पर है? – तृतीय
80. वर्ष 2016 का कबड्डी विश्व कप किस देश ने जीता है? – भारत
81. रियो ओलम्पिक 2016 की थीम क्या थी? – विश्व शान्ति व पर्यावरण
82. वर्ष 2015 का ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिया गया है? – रघुवीर
83. किताब 'सिक्स मशीन : आई डोण्ट लाइक क्रिकेट आई लव इट' किस क्रिकेटर की आत्मकथा है? – क्रिस गेल
84. प्रथम भारतीय जिसने दो पैरालम्पिक स्वर्ण पदक जीते वह कौन है? – देवेन्द्र झाझरिया
85. चीनी यात्री 'सुंगयूंन' ने भारत यात्रा कब की थी? – 515 ई. से 520 ई.
86. किस हड़प्पाकालीन स्थल से 'हल' का टेराकोटा प्राप्त हुआ? – बनावली
87. कलिंग नरेश खारवेल का सम्बन्ध किस वशं से था? – चेदि वंश से
88. 'दीवान-ए-अर्ज' किस विभाग से सम्बन्धित था? – रक्षा विभाग से
89. किस प्रकार की भूमि को 'अप्रहत' कहा जाता था? – बिना जोती हुई जंगली भूमि
90. 'जसवन्त और दसावन' प्रसिद्ध चित्रकार मुगल सम्राट के राजदरबारी कौन थे? – अकबर
91. बहमनी राज्य का संस्थापक कौन था? – अलाउद्दीन हसन
92. फारसी यात्री 'अब्दुर्रज्जाक' भारत में किस राजा के शासनकाल में आया था? – देवराय II
93. 'द्वैध शासन का जनक' किसे माना जाता है? – सर लियोनिल कर्टिस
94. 'अखिल भारतीय किसान काँग्रेस' का गठन कब किया गया? – 1936
95. 'सन्थाल विद्रोह' कब हुआ था? – 1855-56 ई.
96. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी को किस वर्ष भारतीय सिविल सर्विसेज से हटाया गया? – 1874
97. किस वायसराय के कार्यकाल में भारतीयों को 'राय' बहादुर' और 'खान बहादुर' उपाधियाँ प्रदान करना प्रारम्भ हुआ? – लॉर्ड रिपन
98. कर्नाट वंश का संस्थापक कौन था? – नान्यदेव
99. 'नालन्दा विहार' का विध्वंस किसने किया था? – बख्तियार खिलजी
100. कर्नाट वंश का अन्तिम शासक कौन था? – हरिसिंह
101. 'राजनीति रत्नाकर' का लेखक कौन है? – चन्देश्वर
102. 'उदवन्त प्रकाश' का लेखक कौन है? – मौली कवि
103. दक्षिण अमेरिका में मध्य अक्षांशीय घास के मैदान का क्या नाम है? – पम्पास
104. ग्रेट विक्टोरियन मरुस्थल कहाँ स्थित है? – ऑस्ट्रेलिया
105. कुलगार्डी में कौन-सी क्रिया सम्पन्न होती है? – सोना खनन
106. कणीय तत्व क्या है? – वायु प्रदूषक
107. काला सागर, पीला सागर, भूमध्य सागर और मृत सागर इनमें से किसमें औसत लवणता सर्वाधिक है? – पीला सागर
108. स्वर्णिम चतुर्भुज क्या है? – राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना
109. भारत के भागों मे द्रविड़ियन प्रजाति मुख्यत: कहाँ संकेन्द्रित हैं? – दक्षिण भारत
110. किस पहाड़ी पर पूर्वी घाट पश्चिमी घाट से मिलता है? – नीलगिरि पहाड़ी
111. हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग इन नगरों में अलकनन्दा एवं भागीरथी कहाँ मिलकर गंगा नदी बनाते हैं? – देवप्रयाग
112. हेमेटाइटा, सिडेराइट, लिमोनाइट और मैग्नेटाइट इन लौह-अयस्कों में से बैलाडिला में किसका खनन होता है? – हेमेटाइट
113. भारत में एकमात्र राज्य कौन-सा है जो केसर का उत्पादन करता है? – जम्मू एवं कश्मीर
114. सोमेश्वर पहाड़ी श्रेणी, कैमूर पठार, नवादा पहाड़ी प्रदेश और राजगिर पहाड़ी प्रदेश इन भू-आकृतियों में से किसके द्वारा बिहार राज्य का उत्तर-पश्चिमी भाग घिरा है? – सोमेश्वर पहाड़ी श्रेणी
115. तेल नदी 'बागमती, घाघरा, गण्डक और कमला' इन नदियों में से किसकी सहायक नदी है? – इनमें से कोई नहीं
बिहार सामान्य ज्ञान पर पूछे गए प्रश्न
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~1. तारापुर, टीटागढ़, राँची और खेतड़ी इन स्थानों में कहाँ ताँबा उद्योग स्थापित है? – खेतड़ी
2. किशनगंज, अररिया, मधेपुरा और खंगडिया जिलों में 2001-2011 के दौरान कहाँ सर्वाधिक जनसंख्या की वृद्धि हुई? – मधेपुरा
3. मधेपुरा, जमालपुर, हरनात और मोकामा इन स्थानों में 'भारत वैगन एवं इन्जीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड' कहाँ स्थित है? – मोकामा
4. राष्ट्रीय राजमार्ग-77, राष्ट्रीय राजमार्ग-84, राष्ट्रीय राजमार्ग-85 और राष्ट्रीय राजमार्ग-80 इन राष्ट्रीय राजमार्गों में कौन छपरा एवं गोपालगंज को जोड़ता है? – राष्ट्रीय राजमार्ग-85
5. बिहार में, 2005-06 से 2014-15 के मध्य किस क्षेत्र ने सर्वाधिक वृद्धि दर दर्ज की? – रजिस्टर्ड विनिर्माण
6. प्रति व्यक्ति आय के मानदण्ड के अनुसार बिहार का कौन-सा जिला सबसे गरीब है? – शिओहर
7. 'जीविका' बिहार सरकार की एक पहल है। इसका सम्बन्ध किससे है? – सार्वजनिक वितरण
8. बिहार में 'SPUR' परियोजना का सम्बन्ध किससे है? – नगर निगम वित्त से
9. 300 किमी, 3587 किमी, 4595 किमी और 4707 किमी इनमें से बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई कितनी है? – इनमें से कोई नहीं
10. बिहार राज्य में प्रति व्यक्ति ऊर्जा उपभोग कितना है? – 145 किलोवाट
11. 1857 की क्रान्ति के दौरान बिहार में क्रान्तिकारियों का नेता कौन था? – बाबू कुँवर सिंह
12. बिहार के किस वकील ने असहयोग आन्दोलन के समय अपनी लाभप्रद वकालत छोड़ दी थी? – सहजानन्द सरस्वती
13. 'ओदन्तपुर' शिक्षा केन्द्र किस राज्य में अवस्थित था? – बिहार
14. बिहार का प्रथम मुस्लिम विजेता कौन था? – बख्तियार खिलजी
15. ऊपरी गंगा, त्रिवेणी, शारदा और पूर्वी यमुना इन नहर प्रणालियों में किससे बिहार के क्षेत्र में सिंचाई होती हैं? – त्रिवेणी नहर
16. मोतीपुर, बजारी, भागलपुर और डायमियानगर इनमें से बिहार में कौन रेशम (सिल्क) वस्त्र उत्पादक केन्द्र है? – भागलपुर