Monday, June 19, 2017

Virgin-holic वर्जिनहोलिक

देश में बड़ी संख्या में होनहार लड़के वर्जिनहोलिक से ग्रसित हैं।
कॉलेज के बाहर खड़े 3 दोस्त बातें कर रहे है।
दूसरा दोस्त पहले से बोलता है तेरी गर्लफ्रेंड का कॉल आया है। परेशान लग रही थी। कॉल करले उसे।
पहला दोस्त- अरे यार शादी के लिए पीछे पड़ी है। कह रही है अब तो प्लेसमेंट हो गया अब शादी करते है।
तीसरा दोस्त कहता है, ठीक ही तो कह रही है। तू भी तो शादी करना चाहता था न उसी से। कैसे उसकी एक हां के लिए तू हमसे रात भर आईडिया मांगता था। तो करले अब। अगली रेड़ी है।
पहला दोस्त- अरे यार अब वो बात नहीं रही। तुम्हे पता है वो शादी से पहले ही मेरे साथ कई बार सेक्स कर चुकी हूँ।
दूसरा दोस्त- अबे साले! तेरी गर्लफ्रेंड है तो तेरे साथ ही करेगी। इसमें कौनसी बड़ी बात हैं।
पहला दोस्त- अरे यार सुनो, मैंने उसे ज्यादा फ़ोर्स भी नहीं किया था। सिर्फ 4 बार बोला और वो रेड़ी हो गयी। उसे तो मना करना चाहिए था। वो लड़की हैं।
ऐसे जैसे मेरे साथ कर लिया ऐसे तो पता नहीं किस किस के साथ किया होगा।
मुझे नहीं करनी ऐसी लड़की से शादी।
दूसरा दोस्त कुछ समझाता उस से पहले ही पहले दोस्त ने बात काट दी और बोला- यार प्लीज़, कुछ और बात करते हैं। मेरे पेरेंट्स ऐसी लड़की के लिए कभी राज़ी नहीं होंगे।
.
.
.
पिछले 2 सालो में -
उसके साथ आगरा घूमा जा सकता है, नैनीताल घूमा जा सकता है, बर्थडे केक काटे जा सकते है, वलेंटाइन पर गिफ्ट्स लिए दिए जा सकते है। उसकी पसंद की टी शर्ट पहनी जा सकती हैं, साथ बैठकर स्टडी की जा सकती हैं। उसके लिए क्लास बंक की जा सकती हैं। उसके साथ गोल्डन टेम्पल माथा टेका जा सकता हैं। उसका झूठा खाना खाया जा सकता है......
लेकिन...
शादी नहीं की जा सकती।
शादी के लिए वर्जिनिटी चाहिए।
चाहे वो वर्जिनिटी खुद ही ने ली हो तब भी।
बचपन से वर्जिनिटी की बाते सुन सुनकर वर्जिनहोलिक हो गए।
--------

No comments:

Post a Comment