Friday, October 26, 2018

" कीचड़ "😢😢😢😢😢कहानी पढ़ने के बाद रूह काँप जाएगी..!!


उसे नारी देह बहुत पसंद थी, वह भी बिना कपड़ों के हर दिन उसे खेलने के लिए एक नया गोश्त चाहिए था, आज भी वह गोश्त की दुकान की सीढ़ियां चढ़ रहा था।
रोज की तरह कई जिस्म देखे फिर एक सबसे कम उम्र
की देह उसे पसंद आई। उम्र उसकी कम थी पर हाव भाव से और इशारों से वह काफी समझदार लग रही थी वह उसे लेकर कमरे की तरफ चल दिया, पेमेंट पहले ही कर दी थी। कमरा भी ऐशो-आराम वाला था क्योंकि उसके पास पैसों की कमी नहीं थी।
वह लड़की से बोला - "तुम्हें आज पहली बार देख रहा हूं.."
"हां साहब कल ही मेरा सेठ मुझे यहां लाया है, अब देर मत करो साहब दिन में 10 कस्टमरों का कोटा पूरा करना है"
यह कहकर उसने अपने शरीर से दीवार बन रहे कपड़ों को अलग कर दिया वह किसी भूखे कुत्ते की तरह झपट पड़ा जैसे उसकी आत्मा वासना के गंदे सागर में मिलने के लिए बेताब थी, थोड़ी देर में उसने अपनी मृगतृष्णा शांत कर ली थी।
जब उसकी आंखों से वासना का खुमार कम हुआ तो कमरे में भी नजर दौड़ाई पलंग के बराबर टेबल पर एक फोटो देखते ही उसके पैरों से जमीन खिसक गई, वह जड़ा सा उस फोटो को देखता रह गया।
उस फोटो में उसकी बेटी और उस घर में काम करने वाली आयी की फोटो था जो 10 साल पहले उसकी बेटी को घर से उठा कर भाग गई थी।
घरवालों ने बहुत दिन तक उसे ढूंढ रहा था लेकिन वह नहीं मिली थी, उसने टूटते हुए थरथराते शब्दों में पूछा -
"ये... ये... यह फोटो किसकी है"
"मेरी और मेरी मां की है साहब जो अब इस दुनिया में नहीं है इसलिए मैं उसकी फोटो साथ रखती हूं..."
"क क क्या तुम्हें याद है पहले तुम कहां रहती थी ?"
"नहीं साहब होश संभाला तो यही कलकत्ते में हूं यह फोटो तो बहुत पुरानी है पर तुम क्यों पूछ रहे हो साहब..."
"ना ना नहीं कुछ नहीं"
उसकी आवाज गले में अटक गई थी वासना का नशा फर्श पर गिरकर चित्कार कर रहा था वह कपड़े पहनने के बाद भी अपने आप को नंगा महसूस कर रहा था।
आज उसे दुनिया की हर लड़की जिसे वह अपना खिलौना बना चुका था उसमे आज उसकी अपनी बेटी भी खड़ी दिख रही थी, सैलाब उत्तर जाने के बाद अब वहां सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ थी।
अब कुछ नहीं हो सकता था वासना की तलवार रिश्तो का गला काट चुकी थी। वह अपना क्रत्य किसी को बता नहीं सकता था अब वह भारी कदमों से वही सीढ़ियां उतर रहा था जिन पर वह उड़ कर गया था।..........
मजबुरी का फायेदा उठाने से अच्छा हैं मजबुर व्यक्ति का
साथ देना ....!!
😢😢😢

Tuesday, October 23, 2018

BPSC 63वीं प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा - 2018 के प्रश्न का हल–

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 63वीं प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा 1 जुलाई 2018 को आयोजित की थी। जिसमें कुल 150 Questions पूछे गये थे। इन सभी प्रश्नों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं (National and International Current events), सामान्य विज्ञान (General Science), भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास, बिहार के सामान्य भूगोल, भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement) और सामान्य मानसिक क्षमता (General Mental Ability) सहित गणित के सवाल पूछे गए थे। जिन सभी प्रश्नों को आपकी सुविधा के लिए एक लाइन के रूप में दिया जा रहा हूं। ताकि यही प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काम आ सकें।

BPSC 63वीं प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा के प्रश्न का हल–

1. स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने एक पत्रिका का प्रकाशन किया, जिसका नाम क्या था? – हुंकार
2. पटना में वर्ष 1913 में अनुशीलन समिति की एक शाखा की स्थापना किसने की? – सचीन्द्रनाथ सान्याल
3. स्वामी सहजानन्द सरस्वती, श्रीकृष्ण सिंह, मोहम्मद जुबैर और केएन सिंह इनमें से वर्ष 1922-23 में मुंगेर में किसान सभा का गठन किसने किया? – इनमें से कोई नहीं
4. वर्ष 1934 में बनी बिहार सोशलिस्ट पार्टी के सचिव कौन थे? – जयप्रकाश नारायण
5. एएन सिन्हा, राजेन्द्र प्रसाद, जगजीवन राम और श्यामनन्दन प्रसाद मिश्रा इनमें से बिहार से भारतीय संविधान सभा के सदस्य कौन थे? – इनमें से कोई नहीं
6. बिहार में वर्ष 1937 में गठित प्रथम भारतीय मन्त्रिमण्डल का नेतृत्व किसने किया? – मोहम्मद युनूस
7. राजेन्द्र प्रसाद ने किसी पाकिस्तान का जन्मदाता माना है? – लॉर्ड मिण्टो
8. भारत छोड़ो आन्दोलन, साइमन आयोग-विरोधी रैली, चम्पारण सत्याग्रह और भारत की स्वतन्त्रता के अवसर पर इनमें से किसके दौरान पटना का गांधी मैदान के रूप में नामकरण कब किया गया? – इनमें से कोई नहीं
9. फिरोजशाह मेहता, केटी तैलंग, डब्ल्यूसी बनर्जी और तैयबजी इनमें से बम्बई प्रेसीडेन्सी एसोसिएशन की स्थापना किसने की? – इनमें से कोई नहीं
10. इम्पीरियल कैडेट कॉर्प्स की स्थापना किसने की? – लॉर्ड कर्जन
11. बंगाल विभाजन की घोषण कब की गई? – 19 जुलाई, 1905 में
12. कर्नल वाइली की हत्या के आरोप में किसे मृत्युदण्ड दिया गया? – मदनलाल धींगरा
13. भारतीय उच्चायुक्त के पद का किस अधिनियम से सृजन हुआ? – भारत सरकार अधिनियम, 1919
14. प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सभी में भाग लिया इनमें से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया? – इनमें से कोई नहीं
15. महात्मा गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की? – 1924
16. पेथिक लॉरेन्स, वेवेल, स्टैफोर्ड क्रिप्स और एवी एलेक्जेण्डर इनमें से कौन कैबिनेट मिशन के सदस्य नहीं थे? – वेवेल
17. 'नाउ ऑर नेवर' पैम्फ्लेट किसने लिखा? – रहमत अली
18. 'सती' को गैर कानूनी किसकने घोषित किया? – विलियम बेण्टिक
19. पंजाब भूमि हस्तान्तरण अधिनियम कब पारित किया गया? – वर्ष 1900
20. राज्य विभाग की स्थापना किसकी अध्यक्षता में की गई? – सरदार पटेल
21. एक संख्या को 342 से भाग करने पर शेषफल 47 मिलता है। यदि उसी संख्या को 19 से भाग किया जाए, जो शेषफल क्या होगा? – 9
22. एक व्यक्ति अपनी आय का 66 2/3% खर्च करता है और रु. 1200 प्रति महीना बचा लेेता है। उसका मासिक खर्च है कितना होगा? – रु. 2400
23. एक व्यक्ति एक वस्तु को एक निश्चित दाम पर बेचकर 20% लाभ प्राप्त करता है। यदि वह उसे दोगुने दाम पर बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा? – 140%
24. 10 महिलाएं किसी काम को 7 दिन में पूरा करती हैं और उसी काम को 10 बच्चे 14 दिन में पूरा करते हैं। 5 महिलाएं व 10 बच्चे उस काम को पूरा करने में कितने दिन लगाएंगे? – 7
25. 11 और 90 के बीच में कितनी संख्या हैं, जो 7 से भाग हो जाती हैं? – 11
26. एक व्यक्ति स्थिर पानी में 7 1/2 किमी प्रति घण्टा से नौकायन कर सकता है। यदि 1 1/2 किमी प्रति घण्टा की गति से बहती हुई नदी में किसी स्थान पर पहुंचने और वापिस आने के लिए उसे 50 मिनट लगते हों, तो उस स्थान की दूरी कितनी है? – 3 किमी
27. एक राशि चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में रु. 4624 तथा 3 वर्ष में रु. 4913 हो जाती है, राशि है : रु. 4096
28. एक व्यक्ति रु. 20 मूल्य के शेयर 9% लाभांश अदा करके खरीदता है। वह अपने धन पर 12% ब्याज चाहता है। प्रति शेयर का बाजार भाव कितना है? – रु. 15
29. गणित का प्रश्न – उत्तर 33 1/3%
30 एक व्यापार में A रु. 76000 का निवेश करता है। कुछ माह पश्चात उससे B कुल लाभ को 2 : 1 के अनुपात में उनमें बांटा जाता है। B कितने माह के उपरान्त जुड़ा? – 4
31. घड़ी में प्रयोग होने वाले काट्र्ज क्रिस्टल किसके होते हैं? – सिलिकन डाइऑक्साइड
32. ब्रोमीन कैसी होती है? – लाल द्रव
33. वैल्डिंग में प्रयोग होने वाली गैसें कौन-सी हैं? – हाइड्रोजन तथा ऐसीटिलीन
34. गैल्वेनाइज्ड लोहे के पाइप पर किसकी परत होती है? – जस्ते की
35. दृश्य स्पेक्ट्रम के तरंगदैर्ध्य की सीमा कितनी है? – 3900Å-7600Å
36. कपड़े साफ करने में प्रयोग होने वाला डिटर्जेण्ट कौन-सा है? – सल्फोनेट
37. गन्धक, लोहा, मैगनीशियम और जस्ता इनमें से वह तत्व, जो मानव पसीने के माध्यम से किससे उ​त्सर्जित होता है? – इनमें से कोई नहीं
38. नीला थोथा रासायनिक रूप किससे है? – कॉपर सल्फेट
39. एक परमाणु के केन्द्र का धनावेशित हिस्सा कौन-सा कहलाता है? – न्यूक्लियस
40. एक ठोस के सीधे गैस में परिवर्तन को क्या कहते हैं? – ऊर्ध्वपातन
41. मानव तन्त्र में इन्सुलित किसका चयापचय (मेटाबोलिज्म) नियन्त्रित करता है? – कार्बोहाइड्रेट
42. पेनिसिलिन, ऐस्पिरिन, पैरासीटामोल और सल्फाडायाजीन इनमें से ऐण्टिबायोटिक कौन है? – इनमें से कोई नहीं
43. गेहूं, जौ, चावल और मक्का इनमें से किसमें सबसे अधिक कार्बोहाइड्रेट है? – चावल
44. सोना, चांदी, पारा और प्लेटिनम इनमें से सबसे भारी धातु कौन-सी है? – प्लेटिनम
45. स्टेनलेस स्टील एक किसकी मिश्र धातु है? – लोहे और क्रोमियम की
46. टूटी हुई हड्डियों की रक्षा के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस का प्रयोग होता है। यह किसका बना होता है? – जिप्सम
47. एक हाइड्रोकार्बन, जिसमें कार्बन के दो परमाणु द्विबन्ध द्वारा जुड़े हों, वह कहलाता है? – ऐल्कीन
48. सिरके का रासायनिक नाम क्या है? – ऐसीटिक अम्ल
49. कार की बैटरी में प्रयोग होने वाला अम्ल कौन-सा है? – सल्फ्यूरिक अम्ल
50. सोडा वार्टर की बोतल खोलने पर निकलने वाली गैस कौन-सी है? – कार्बन डाइऑक्साइड
51. बेंगलुरू, जयपुर, इन्दौर और दीव इन स्मार्ट शहरों में से कौन-सा दिन में 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला शहर बन गया है? – दीव
52. महमूद अबू जीद ने 2018 युनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार जीता है। वह किस देश से हैं? – मिस्र
53. द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'हरिमौ शक्ति 2018' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया है? – मलेशिया
54. किसे केन्द्रीय मन्त्रालय ने 'उन्नत भारत अभियान' का दूसरा संस्करण लॉन्च किया है? – मानव संसाधन विकास मन्त्रालय
55. गूगल इण्डिया के सहयोग से किस केन्द्रीय मन्त्रालय ने 'इक्रेडिबल इण्डिया' पर 360° वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) वीडियो लॉन्च की है? – पर्यटन मन्त्रालय
56. भारत का पहला राष्ट्रव्यापी ख़ाद्य राष्ट्रव्यापी खाद्य पुरातत्व सम्मेलन 'आर्कियोब्रोमा' की मेजबानी किस शहर ने की? – मुम्बई
57. वर्ष 2018 विश्व प्रेस स्वतन्तत्रा सूचकांक (डब्ल्यूपीएफआई) में भारत की रैंक क्या है? – 138वीं
58. किस संस्थान को पेटेण्ट और व्यवसायीकरण के लिए शीर्ष आर एण्ड डी संस्थान/संगठन' श्रेणी में वर्ष 2018 राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? – वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
59. केन्द्रीय सामाजिक न्याय मन्त्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कौन-सा राज्य सर्वाधिक भिखारियों वाले राज्य की सूची में शीर्ष पर है? – पश्चिम बंगाल
60. 100% सौर-संचालित स्वास्थ्य केन्द्र वाला कौन-सा जिला भारत का पहला जिला बन गया है? – सूरत
61. सिडनी में वर्ष 2018 आईएसएसएफ जूनियन शूटिंग विश्व कप में पुरुषों की 25 मी रैपिड फायर पिस्टल स्पर्द्धा में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है? – अनिश भानवाला
62. कामरूप में गांवों को विकसित करने के लिए किस राज्य सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया (एएआई) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – असम
63. किस राज्य में सुरक्षित पेयजल के साथ पूरी तरह से घिरे हुए आदिवासी आवासों की सर्वाधिक संख्या है? – मध्य प्रदेश
64. किस रॉकेट वाहन से इसरो ने जीएसटी-6ए उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया है? – जीएसएलवी-एक 08
65. वर्ष 2018 अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषय क्या है? – वन और स्थायी शहर
66. मिस्र के नए राष्ट्रपति के रूप में कौन चुने गए हैं? – अब्दुल फतह अल-सीसी
67. वर्ष 2017 के लिए प्रतिष्ठित जेसी डैनियल पुरस्कार के लिए कौन चुने गए हैं? – श्रीकुमारन थम्पी
68. भारतीय सेल्यूलर एसोसिएशन (आईसीए) द्वारा जारी किए गए हालिया आंकड़ों के मुताबिक भारत ने मोबाइल फोन बनाने में विश्व में कौन-सा स्थान हासिल किया है? – दूसरा
69. गरीब लड़कियों के विवाह के लिए किस राज्य सरकार ने 'रूपश्री योजना' शुरू की है? – पश्चिम बंगाल
70. नीति आयोग ने 'अटल न्यू इण्डिया चैलेन्ज' लॉन्च किया है, जिसके तहत अभिनव उत्पादों और समाधानों को कितनी राशि तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा? – रु. 1 करोड़
71. ई-कॉमर्स पर राष्ट्रीय नीति के लिए फ्रेमवर्क पर थिंक टैंक की पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की? – सुरेश प्रभु
72. बिहार के मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी और पूर्णिया जिलों में से कौन-सा जिला नेपाल के साथ सीमा साझा नहीं करता है? – पूर्णिया
73. महाबोधि विहार, नालन्दा में बौद्ध मठ, विक्रमशिला मठ का प्राचीन स्थल और शेरशाह सूरी का मकबरा इनमें से कौन-सा भारत के बिहार राज्य में मौजूद एकमात्र युनेस्को विश्व धरोहर स्थल है? – उपरोक्त में से कोई नहीं
74. दक्षिण एशियाई समुद्र क्षेत्र में तेल और रासायनिक प्रदूषण पर सहयोग के लिए केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल ने भारत और एसएसीईपी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। एकएसीईपी क्या है? – दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम
75. पर्यटन सहयोग को बढ़ाने के लिए हाल ही में किस राज्य सरकार ने दक्षिण कोरिया के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं? – उत्तर प्रदेश
76. भारतीय वन अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) ने वन आधारित समुदायों का समर्थन करने के लिए टीआईएफसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आईसीएफआरई का मुख्यालय कहां स्थित है? – देहरादून
77. किस टीम ने गंगा नदी बेसिन में भू-जल आर्सेनिक अनुसंधान पर परियोजना के लिए न्यूटन-भाभा फण्ड जीता है? – भारत-यूके संयुक्त टीम
78. बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन (बीएसटीपीएस) किस राज्य में स्थित है? – बिहार
79. अन्तर्राष्ट्रीय और गठबन्धन (आईएसए) ने हाल ही में एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में सौर ऊर्जा परिनियोजन को बढ़ावा देने के लिए किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – एशियाई विकास बैंक
80. भारत ने किन देशों के साथ असैनिक परमाणु सहयोग के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं? – रूस और बांग्लादेश
81. सिन्धु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या है? – पक्की ईंट से बनी इमारत
82. मेगस्थनीज किसका दूत था? – सेल्यूकस का
83. कौटिल्य की पुस्तक अर्थशास्त्र किस विषय पर आधारित है? – शासनकला के सिद्धान्त और अभ्यास
84. त्रिपिटक किसकी धार्मिक पुस्तक है? – बौद्ध
85. राज के प्रति वफादारी, शान्ति एवं अहिंसा, बड़ों का सम्मान और धार्मिक सहनशीलता इनमें से अशोक के 'धम्म' का मूल सन्देश क्या है? – इनमें से कोई नहीं
86. मौर्य समाज का सात वर्गों में विभाजन का विशेष रूप से उल्लेख किसमें किया गया है? – मेगस्थनीज की पुस्तक इण्डिका में
87. प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान ने किसके शासनकाल में भारत की यात्रा की? – चन्द्रगुप्त II
88. चोल काल किसके लिए प्रसिद्ध था? – ग्राम पंचायत
89. दक्षिण भारत के मन्दिरों के आकर्षक द्वार क्या कहलाते हैं? – गोपुरम
90. विजयनगर साम्राज्य का अवशेष कहां मिलता है? – हम्पी
91. वह प्रथम मुस्लिम शासक कौन था, जिसने शासन के सिद्धान्त को राजाओं के ईश्वरीय अधिकार सिद्धान्त के समान प्रतिपादित किया था? – बलबन
92. भारत में कागज का प्रयोग कब से प्रारम्भ हुआ? – 12वीं शताब्दी
93. यूरोपीय चित्रकारी का प्रवेश किसके दरबार में हुआ? – अकबर
94. भारत में किसके शासनकाल में इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का गठन हुआ? – अकबर
95. सिन्ध, ग्वालियर, अवध और सतारा इनमें से किस देशी रियासत को अंग्रेजों ने अपने क्षेत्र में नहीं मिलाया था? – ग्वालियर
96. नमक कानून को निरस्त करना, सरकार की सत्ता की कटौती, आम लोगों के लिए आर्थिक राहत और भारत के लिए 'पूर्ण स्वराज' इनमें से गांधीजी के नमक सत्याग्रह का एकमात्र उद्देश्य क्या था? – इनमें से कोई नहीं
97. वर्ष 1921 का मोपला विद्रोह कहां हुआ था? – केरल
98. भारत में स्वदेशी आन्दोलन किस दौरान हुआ था? – बंगाल विभाजन के विरुद्ध आन्दोलन
99. बिहार प्रोविन्शियल किसान सभा का गठन कब हुआ? – वर्ष 1929
100. किस अधिनियम के तहत बिहार एक अलग राज्य बना? – भारत सरकार अधिनियम, 1935
101. किस कमेटी/आयोग ने न्याय पंचायत बनाने की सिफारिश की थी? – अशोक मेहता कमेटी
102. सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनोपयोगी सेवा और सार्वजनिक अनुशासन का रख-रखाव इनमें से कौन-सा कार्य स्थानीय स्वशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता? – सार्वजनिक अनुशासन का रख-रखाव
103. पंचायती राज प्रणाली किस सूची में है? – राज्य सूची
104. किस राज्य/किन राज्यों ने पंचायती राज संस्थाओं में स्त्रियों के 50% आरक्षण को वैध किया है? – बिहार, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश
105. धन विधेयक पेश कहां पेश किया जा सकता है? – केवल लोकसभा में
106. भारतीय संविधान की प्रकृति क्या है? – प्रकृति में संघीय, किन्तु भावना में एकात्मक
107. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
108. राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – उप-राष्ट्रपति
109. भारत का प्रधानमन्त्री किसके प्रति जवाबदेह है? – लोकसभा
110. संसद सदस्य बनने हेतु न्यूनतम आयु क्या है? – 25 वर्ष
111. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है? – 65 वर्ष
112 केन्द्र सरकार में उच्चतम नागरिक सेवा अधिकारी कौन हैं? – मन्त्रिमण्डल सचिव
113. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना में एक समस्या कौन-सी है? – असं​गठित क्षेत्र
114. भारत में कृषि पुनर्वित प्रदान करने के लिए शिखर स्तर के बैंक का नाम क्या है? – कृषि तथा ग्रामीण विकास राष्ट्रीय बैंक
115. 14वें वित्त आयोग के अनुसार, विभाजनयोग्य शुद्ध केन्द्रीय राजस्व कर में राज्यों का प्रतिशत भाग कितना है? – 42%
116. भारत में किस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इक्विटी प्रवाह उच्चतम है? – सेवा क्षेत्र
117. भारतीय रिजर्व बैंक का वर्तमान गर्वनर कौन है? –
उर्जित पटेल
118. भारत में सीमान्त कृषि भूमि जोत का आकार क्या है? – 1 हेक्टेयर से कम
119. आयात शुल्क में कमी, आयात लाइसेन्सिंग का उन्मूलन, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का उन्मुक्त प्रवाह और सार्वजनिक क्षेत्र की इक्विटी का विनिवेश इनमें से कौन वैश्वीकरण में सम्मिलित नहीं है? – सार्वजनिक क्षेत्र की इक्विटी का विनिवेश
120. भारत में अर्थशोधन निवारण अधिनियम कब से लागू हुआ? – वर्ष 2005
121. शब्द संक्षेप TRIMS से क्या बनता है? – व्यापार सम्बन्धित निवेश उपाय
122. नीति आयोग अस्तित्व में कब आया? – 1 जनवरी, 2015
123. 'गुल्लक बच्चा बैंक' कहां है? – पटना
124. भारत सरकार ने अखिल भारतीय थोक कीमत सूचकांक के लिए वर्ष 2004-05 से बदलकर किस वर्ष को बनाया है? – 2011-12
125. भारतीय जनगणना, 2011 के अनुसार पुरुषों एवं स्त्रियों दोनों में प्रतिशत साक्षरता किस राज्य की न्यूनतम है? – बिहार
126. बिहार में कृषि भूमिक की जोतों का औसतन आकार दूसरे राज्यों की तुलना में क्या है? – न्यूनतम से द्वितीय
127. भारत के किस राज्य की वर्तमान मूल्यों पर नवीनतम प्रतिव्यक्ति आय न्यूनतम है? – बिहार
128. बिहार में नवीनतम वार्षिक प्रति व्यक्ति बिजली का उपभोग क्या है? – न्यूनतम
129. भारत के किस राज्य में कपास का औसतन उत्पादन सर्वाधिक है? – आन्ध्र प्रदेश
130. बिहार में प्रति एक लाख जनसंख्या पर सड़क की लम्बाई क्या है? – न्यूनतम से द्वितीय
131. 2 मिलियन, 3 मिलियन, मिलियन और 5 मिलियन इनमें से 10000 ई. पू. में विश्व की जनसंख्या कितनी थी? – इनमें से कोई नहीं
132. कोकोस प्लेट किनके मध्य पाई जाती है? – मध्य अमेरिका तथा प्रशान्त प्लेट
133. संयुक्त राज्य अमेरिका का 'रस्ट बाउल' किस प्रदेश से सम्बन्धित है? – पिट्सबर्ग प्रदेश
134. मूल आवश्यकता उपागम, सक्षमता उपागम, आय उपागम और कल्याण उपागम इनमें से कौन-सा उपागम प्रो. अमर्त्य सेन से सम्बन्धित है? – सक्षमता उपागम
135. साओ पाउलो, सैण्टोस, रियो-डि-जेनेरियो और ब्यूनस आयर्स इनमें से कौन-सा विश्व का 'कहवा पत्तन' के नाम से जाना जाता है? – सैण्टोस
136. किस राज्य में सर्वाधिक क्षेत्र, वनों के अन्तर्गत पाया जाता है? – अरुणाचल प्रदेश
137. लाल मिट्टी, काली मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी और लैटेराइट मिट्टी इनमें से कौन-सी मिट्टी नदियों द्वारा निर्मित है? – जलोढ़ मिट्टी
138. भारत के कुल विद्युत उत्पादन में जल-विद्युत का योगदान कितना है? – 22%
139. भारत के जनसंख्या अध्ययन में कौन-सी जनगणना वर्ष 'डेमोग्राफिक डिवाइड' के नाम से जानी जाती है? – वर्ष 1921
140. तमिलनाडु में सर्वाधिक सूती वस्त्र के कारखाने कहां पाए जाते हैं? – कोयम्बटूर
141. भारत का कौन-सा राज्य रबड़ के उत्पादन में अग्रणी है? – केरल
142. राष्ट्रीय जलमार्ग-1 किससे जोड़ता है? – हल्दिया को इलाहाबाद से
143. राजस्थान राजय की खेतड़ी बेल्ट किसके लिए प्रसिद्ध है? – तांबा खनन
144. कौन-सी नदी फतूहा के पास गंगा में मिलती है? – पुनपुन
145. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार उत्तर बिहार की जलवायु किससे प्रदर्शित की जा सकती है? – Cwg
146. मुजफ्फरपुर, दरभंगा तथा चम्पारण जिलों में कौन-सी मिट्टी अधिकांशत: पाई जाती है? – नवीन जलोढ़क
147. बिहार का सर्वाधिक जूट उत्पादक जिला कौन-सा है? – पूर्णिया
148. त्रिवेणी नहर किस नदी पर निर्मित है? – गण्डक
149. जैन धर्म के प्रवर्तक महावीरजी का मोक्ष-स्थान कहां स्थित है? – पावापुरी
150. कैमूर पठार किसके लिए प्रसिद्ध है? – चूना पत्थर

Saturday, October 13, 2018

BPSC____ जलवायु परिवर्तन पर भारत की रणनीति

संदर्भ 
• भारत दुनिया में CO2 के सबसे बड़े उत्सर्जक देशों में से एक है. येले तथा कोलंबिया द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार भारत पर्यावरण के क्षेत्र में किये गए काम के क्षेत्र में 132 देशों में 126 वें स्थान पर है.
• भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा पांचवा सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक देश है. भारत वैश्विक उत्सर्जन का कुल 5% उत्सर्जन करता है.
• भारत का उत्सर्जन 1990 तथा 2005 के बीच में 65% बढ़ा है और इसके 2020 तक 70% होने की उम्मीद है.
• अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत का उत्सर्जन कम है. भारत ने 1850 से संचयी ऊर्जा से संबंधित उत्सर्जन का केवल 2% ही उत्सर्जन किया है.
• प्रति व्यक्ति के आधार पर, भारत की उत्सर्जन दर वैश्विक उत्सर्जन दर से कम है.
भारत का महत्त्व 
• भारत के जलवायु परिवर्तन में महत्त्व को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि भारत वैश्विक उत्सर्जन का 4% उत्सर्जन करता है था यह 55%. के पैनामे को पार करने के करीब है.
• विश्व के दो सबसे बड़े प्रदूषक देश अमेरिका और चीन हैं. यह दोनों देश दुनिया का 40% कार्बन उत्सर्जन करते हैं.
• जब 55% का पैमाना पार हो जायेगा तो 30 दिन के अन्दर वह देश कानूनी रूप से जलवायु परिवर्तन के अधिनियमों का हिस्सा हो जायेगा.
भारत की जलवायु परिवर्तन संबंधी नीतियाँ
• भारत ने जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित कई नीतियाँ बनायी हैं जिससे ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन पर रोक लगती है.
• जून 2008 में, भारत सरकार ने जलवायु परिवर्तन पर पहली राष्ट्रीय कार्य योजना बनायी जिसके तहत निम्नलिखित मुख्य मिशन बनाए गए:
1. कोपेनहेगन संकल्प के अंतर्गत उत्सर्जन की तीव्रता की कम करना
2. 300,000 MW of नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करना.
• वर्तमान सरकार ने भी स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में भी कई कदम उठाये हैं और सरकार की इस पहल से अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पोजीशन में बदलाव आया है.
• भारत सरकार ने पर्यावरण मंत्रालय को पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में बदला है.
• प्रधानमंत्री की अगुवाई में गठित नयी परिषद् ने जलवायु परिवर्तन सम्बंधित कुछ नए कदम उठाये है. जिनमे से मुख्य कदम तटीय क्षेत्र प्रबंधन, वायु ऊर्जा, स्वास्थ्य तथा क्षय से ऊर्जा उत्पादन हैं.
पेरिस समझौता
• पेरिस में 195 देशों ने ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने हेतु दिसम्बर 2015 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये.इन देशो ने वैश्विक औसत तापमान को कम करने की शपथ ली.
• यह ताप मान औद्योगिक काल के तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होगा तथा आज के तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम होगा.
• इस समझौते के मुताबिक, गरीब देशों तथा द्वीपों को और देशो से छोटे लक्ष्य पूरे करने हैं तथा उनको दुसरे विकसित देशो से सहायता मिलने का भी प्रावधान है.
• जलवायु विशेषज्ञों का ये मानना है कि 2 डिग्री सेल्सियस तापमान कम करना भी एक चुनौती होगी. इस समझौते का एक और महत्वपूर्ण पहलू मानवीय क्रियाविधियों से होने वाले ग्रीनहाउस गैसों को कम करना है.
• जलवायु विशेषज्ञों का कहना है कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दुनिया को उत्सर्जन रहित बनाना है.
• यूएन के जलवायु वैज्ञानिकों के एक पैनल ने यह निर्णय लिया है कि दुनिया का उत्सर्जन रहित होना 2070 तक बहुत जरूरी है.
• अब तक भारत समेत 61 देशों ने इस समझौते से सहमत होने की पुष्टि कर दी है.
नवीकरणीय ऊर्जा 
• संघीय स्तर पर, भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में दो नीतिया लागू की हैं. पहला, ऊर्जा के नवीनीकरण के लिए रणनीतिक योजना. दूसरा, राष्ट्रीय सौर मिशन जो ऊर्जा के नवीनीकरण में भारत के क्षमता बढ़ाएगा.
सौर ऊर्जा
• नवम्बर 2014 में, भारत सरकार ने घोषणा की कि 2022 तक भारत में 100 GW सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जायेगा. यह उत्पादन वर्तमान की तुलना में 30 गुना ज्यादा होगा.
• इसके साथ ही साथ, सरकार ने यह भी लक्ष्य बनाया है की 2019 तक लगभग सभी घरो में सौर ऊर्जा को पहुचाया जायेगा. इसके लिए सरकार ने 25 सौर पार्क बनाने का निर्णय लिया है.
वायु
• बारहवी पञ्च वर्षीय योजना ने राष्ट्रीय वायु ऊर्जा मिशन का प्रस्ताव रखा. यह राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन की तरह है.
• भारत सरकार ने यह घोषणा की कि यह भारत में वायु ऊर्जा का उत्पादन 2022 तक 50,000 मेगावाट से बढाकर 60,000 मेगावाट करना है.
परिवहन 
• भारत में औसत ईंधन की खपत, 2021-2022 तक 4.8 लीटर पर 100 किलोमीटर हो जाएगी तथा भारत सरकार ने जैव ईधन के कानून की मदद से 20 प्रतिशत ईधन की खपत को एथेनॉल तथा जैव डीजल से करने का प्रस्ताव रखा है.
• इसके अलावा बीएस III वाहनों पर प्रतिबन्ध से भारत में वायु प्रदूषण पर काफी रोक लगने की संभावना है.
स्मार्ट शहर 
• वर्तमान सरकार ने 100 स्मार्ट शहर बनाने का निर्णय लिया है. इन स्मार्ट शहरों में बेहतर यातायात, प्रणाली, उपयोगिताओं, तथा ऊर्जा नेटवर्क की सुविधायिएँ उपलब्ध होंगी.
• राष्ट्रीय सतत पर्यावास मिशन के तहत उर्जा संरक्षण निर्माण कोड, आठ राज्यों में वाणिज्यिक इमारते बनाने का आदेश देता है.
• इसके इसमें अलावा कचरा प्रबंधन, तथा शहरी योजना का भी प्रावधान है.
निष्कर्ष 
• भारत ने 2030 तक अपने ऊर्जा के उत्पादन को 800 गीगावाट करने का लक्ष्य बनाया है. जो वर्तमान के ऊर्जा उत्पादन का तीनगुना है.
• यह लक्ष्य पूरा करने के लिए, भारत 320 गीगावाट गैर जीवाश्म ईंधन का उत्पादन करेगा. इसके अलावा 2032 तक, भारत ने नाभिकीय ऊर्जा का लक्ष्य 63 GW है.
• इसीलिए यहाँ कहा जा सकता है की जलवायु परिवर्तन के लिए ऊर्जा का नवीनीकरण भारत के लिए बहुत जरूरी है.
• इसीलिए भारत ने 2022 तक, नवीन ऊर्जा का लक्ष्य 175 गीगावाट रखा है. अगर यह लक्ष्य पूरा हो जाता है तो इसके बाद आगे के लक्ष्य पूरे करने में ज्यादा समस्याएँ नहीं आएँगी.
• इन सब बातो को मद्देनजर रखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए किये जाने वाले प्रयासों में सही दिशा में जा रहा है.

BPSC PT ------ संयुक्त युद्धाभ्यास

संयुक्त युद्धाभ्यास

➡️JIMEX 2018 -भारत और जापान के मध्य तीसरा अभ्यास JIMAX 2018 आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आरंभ हुआ.
➡️युद्ध अभ्यास 2018 भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14 वां संस्करण उत्तराखंड में 16 -29 सितंबर के मध्य आयोजित किया गया.
➡️सागरमाथा फ्रेंडशिप II, 2018– चीन एवं नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में 17 से 27 सितंबर 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
➡️काजिंद (KAZIND),2018 : भारत और कजाख्स्तान के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास जिसे कजाख्स्तान में 10 से 23 सितंबर के मध्य आयोजित किया गया.
➡️वोस्तोक, 2018 : रूस द्वारा वृहद स्तर पर 11 से 17 सितंबर 2018 के मध्य किया गया सैन्य अभ्यास.
➡️अभ्यास ककाडू : रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना द्वारा आयोजित और रॉयल ऑस्ट्रेलिया वायु सेना द्वारा समर्थित महत्वपूर्ण बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास .30 अगस्त से 15 सितंबर 2018 के मध्य किए गए इस अभ्यास में 27 देशों ने हिस्सा लिया. भारतीय नौसेना के पोत सहयाद्री ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया.
➡️स्लिनेक्स,2018 : भारत एवं श्रीलंका की नौसेनाओं के संयुक्त अभ्यास का छठा संस्करण श्रीलंका में 7 से 13 सितंबर 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
➡️अभ्यास मैत्री, 2018 – भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास थाईलैंड में 6 से 9 अगस्त 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
➡️नौसेना अभ्यास मालाबार, 2018 – भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास का 22 वां संस्करण फिलिपीन सागर में 7 से 16 जून 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
➡️अजय वारियर 201 7:भारत एवं ब्रिटेन की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 1 से 14 दिसंबर 2017 के मध्य आयोजित किया गया.
➡️वरुण, 2018 – भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण 2018 तीन समुद्री क्षेत्रों अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में आयोजित हुआ.
➡️गरुड़ शक्ति VI – भारत और इंडोनेशिया की सेना के मध्य फरवरी 2018 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित किया गया.
➡️विन्बैक्स, 2018 – भारत और वियतनाम के मध्य पहला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, जबलपुर मध्य प्रदेश में 29 जनवरी से 3 फरवरी 2018 के मध्य संपन्न हुआ.
➡️नसीम अल बहर- भारतीय नौसेना और ओमान की शाही नौसेना के बीच दिसंबर 2017 में ओमान में इस अभ्यास को आयोजित किया गया.
➡️वज्र प्रहार, 2018 – भारत और अमेरिका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास जनवरी 2018 में अमेरिका में आयोजित किया गया.
➡️प्रबल दोस्तकी, 2017 – भारत और कजाखस्तान की फल सेनाओं के मध्य यह संयुक्त सैन्य अभ्यास बफेलो हिमाचल प्रदेश में 2 से 15 नवंबर 2017 के मध्य संपन्न हुआ.
➡️फ्लैग 4 – अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के मध्य
➡️संप्रति, 2017 – भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के मध्य 13 दिवसीय संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास मिजोरम में संपन्न हुआ.
➡️इम्बैक्स, 2017 – भारत और म्यांमार के मध्य मेघालय में 20 से 25 नवंबर 2017 के मध्य आयोजित किया गया.
➡️अभ्यास ईकुवेरिन, 2017 – भारत और मालदीव के मध्य आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास 15 से 28 दिसंबर 2017 के मध्य कर्नाटक में आयोजित किया गया.
➡️सूर्य किरण,2018 – भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 30 मई से 12 जून 2018 के मध्य पिथौरागढ़, उत्तराखंड में संपन्न हुआ.
➡️हरीमऊ शक्ति 2018 – भारत मलेशिया रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में मलेशिया के घने जंगलों में इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन 30 अप्रैल से 13 मई 2018 के मध्य किया गया.
➡️मित्र शक्ति – भारत और श्रीलंका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति के पांचवें संस्करण का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में किया गया जिसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट ने किया जबकि श्रीलंका की सेना का प्रतिनिधित्व सिंहा रेजीमेंट द्वारा किया गया

Thursday, October 11, 2018

स्त्री होना..




सुनो,
अगर कहुँ मैं
कि तुम ग़ुलाब सी सही लेकिन
एक अंगार भी हो
कुछ ज़्यादा तो नहीं होगा न
कि जानती हो हक़ अपने
कि मुक़ाबला करना आता है तुम्हें
कि हर बात पर कान नहीं रखतीं
कि अड़ जाती हो जो सही है
कि प्रेम में प्रेयसी हो जाना
और जीवन-युद्ध में चंडी रूप
कि चाँद सी शीतलता और
सूरज सा दहकता तेज भी हो
कि प्रेम में समर्पण और
ज़िम्मेदारियों में संपूर्ण हो
कि महकती तो हो गुलाब सी
और हाथ में अनदेखा नश्तर भी साथ है
कि एकदम शुद्ध हँसी और
उतनी ही शुद्ध जीवन-यात्रा भी
कि पुरुष हो नहीं सकता
वो जो तुम हो; चाहकर भी
कि तुम प्रेम हो, समर्पण हो
ज़िद हो और पिघलती भी हो
कि स्त्री ही तो हो
तुम सा कोई और 
हो भी तो नहीं सकता
समझता हूँ अब 
एक पुरूष होकर भी
कि कितना भी कहुँ
कुछ ज़्यादा होगा भी नहीं
कि शब्द कम ही पड़ेंगे
कलम मौन ही रहेगी
कि स्त्री होना तो
ईश्वर को भी सुलभ नहीं. 


पटना कलम शैली:- BPSC MAINS


पटना कलम’ या इंडो ब्रिटिश शैली’ का विकास भारत की लघु चित्रकला शैली और ब्रिटिश शैली के संयोग से अंग्रेजों के संरक्षण में हुआ। इसमें व्यक्ति चित्रों की प्रधानता थी और इस शैली में उकेरे गये चित्र आम जीवन की त्रासदियों के बीच से उभरते थे।
पटना कलम शैली स्वतंत्र रूप से दुनिया की पहली ऐसी कला शैली थी जिसने आम लोगों और उनकी जिंदगी को कैनवस पर जगह दी। वाटर कलर पर आधारित इस शैली की शुरुआत करीब 1760 के आसपास मुगल दरबार और ब्रिटिश दरबार में होती है। मुगल बादशाह अकबर के दरबार के दो कलाकारों नोहर और मनोहर ने इसकी शुरुआत की थी। बाद में उनके शिष्य पटना में आकर इस शैली में कई प्रयोग किये और आम लोगों की जीवनशैली पर कलाकृतियां बनाईं। इस शैली का तेजी से विकास हुआ और चारों ओर इसकी प्रसिद्धि फैल गई। मध्य अठारहवीं शताब्दी में चित्रकला के तीन स्कूल थे – मुगल, आग्लो-इंडियन और पहाड़ी। लेकिन पटना कलम ने इन सबके बीच तेजी से जगह बना ली। यही शैली बाद में इंडो-ब्रिटिश शैली के नाम से जानी जाने लगी।
मुगल साम्राज्य के पतन की अवस्था में शाही दरबार में कलाकारों को प्रश्रय नहीं मिल पाता था। इस कारण इनका पलायन अन्य क्षेत्रों में होने लगा था। इसी क्रम में 1760 के लगभग पलायित चित्रकार तत्कालीन राजधानी ‘पाटलिपुत्र वापस आ गये। इन पलायित चित्रकारों ने राजधानी के लोदी कटरा, मुगलपुरा दीवान मोहल्ला, मच्छरहट्टा तथा नित्यानंद का कुंआ क्षेत्र में तथा कुछ अन्य चित्रकारों ने आरा तथा दानापुर में बसकर चित्रकला के क्षेत्रीय रूप को विकसित किया। यह चित्रकला शैली ही ‘पटना कलम’ या ‘पटना शैली’ कही जाती है। पटना कलम के चित्र लघु चित्रों की श्रेणी में आते हैं, जिन्हें अधिकतर कागज और कहीं-कहीं हाथी दांत पर बनाया गया है।
सामान्यत: इस शैली में चित्रकारों ने व्यक्ति विशेष, पर्व-त्योहार, उत्सव तथा जीव-जन्तुओं को महत्व दिया। इस शैली में ब्रश से ही तस्वीर बनाने और रंगने का काम किया गया है। अधिकांशत: गहरे भूरेगहरे लालहल्का पीला और गहरे नीले रंगों का प्रयोग किया गया है। इस शैली के प्रमुख चित्रकार सेवक रामहुलास लालजयरामशिवदयाल लाल आदि हैं। चूंकि इस शैली के अधिकांश चित्रकार पुरुष हैं, इसलिए इसे पुरुषों की चित्रशैली भी कहा जाता है।
मुगलोत्तर काल पटना में हांथी दांत की चित्रकारी फली-फूली और काफी विख्यात हुई। लाल चंद्र और गोपाल चंद्र इसके दो प्रसिद्ध चित्रकार थे जिन्हें बनारस के महाराजा ईश्वरी नारायण सिंह ने अपने यहां जगह दी। पटना में इसके महारथी थे दल्लूलाल। पटना शैली की शबीहें तैयार करने में इनका योगदान उल्लेखनीय है।
ब्रिटिश काल के अंत तक यह शैली भी लगभग अंत के करीब पहुची मिलती है। श्यामलानंद और राधेमोहन प्रसाद इसी शैली के कलाकार थे। राधेमोहन प्रसाद ने ही बाद में पटना आर्ट कॉलेज की नींव रखी थी, जो कई दशकों से देश में कला गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है। ईश्वरी प्रसाद वर्मा भारत में पटना कलम शैली के अंतिम चित्रकार थे। करीब डेढ़ दशक पहले उनका देहांत हो गया और उनके साथ ही पटना कलम शैली भी खत्म हो गयी। उनकी पचास से ज्यादा कलाकृतिया आर्ट कॉलेज में देखी जा सकती हैं।

Tuesday, October 9, 2018

अबॉर्शन से जुड़ी वे जानकारियां जो हर महिला को जाननी चाहिए

पिछले कुछ समय से #MyBodyMyChoice अर्थात मेरा शरीर और मेरी पसंद कैंपेन के तहत कुछ संगठनों द्वारा यह मांग की जा रही है कि एक महिला को उसके शरीर पर पूरा अधिकार है इसलिए उसे अपने गर्भ निर्धारण और गर्भपात दोनों का अधिकार मिलना चाहिए।
मैं इस मांग और इस अवधारणा से सहमत हूं लेकिन ‘पसंद’ या ‘अधिकार’ की बात तो तब हो ना, जब सभी महिलाओं को इसके बारे में जानकारी हो या फिर उन्हें इस बारे में अपनी राय रखने की पूरी छूट दी जाये या फिर कभी उनसे इस बारे में राय लेने के बारे में सोचा जाये।
हालात तो यह है कि आज भी भारत के कई घरों में महिलाओं को अपनी बेहद निजी ज़रूरतों से संबंधित चीज़ों को खुद से खरीदने तक का अधिकार नहीं है, तो गर्भपात का अधिकार तो बहुत दूर की बात है।
मेरे ऑफिस की एक सहयोगी से पता चला कि उनके पड़ोस में रहनेवाली एक लड़की को अपनी मर्ज़ी से अपने अंत:वस्त्र खरीदने की भी इजाज़त नहीं है। उसका पति उसे सभी चीज़ें लाकर देता है, फिर चाहे उसे वो पसंद आए या ना आए, उसे वही पहनना होता है।
यह सुनकर मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ और अटपटा भी लगा क्योंकि यह मेरी कल्पना से परे था लेकिन यह हकीकत है। अब ऐसी स्थिति में आप ही सोचिए कि जिस समाज में महिलाओं को अपनी पसंद से कपड़े खरीदने का भी हक नहीं हो, वहां गर्भपात कराने का अधिकार क्या खाक मिलेगा।
गर्भपात का अर्थ है, भ्रूण को पूर्ण विकसित होने से पूर्व ही उसे गर्भाशय से निकालकर बाहर करना। ऐसा करने से गर्भावस्था की समाप्ति हो जाती है। गर्भपात को अंग्रेजी में Abortion कहा जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी रिपोर्ट में दुनियाभर में कराये जा रहे गर्भपात को तीन श्रेणियों में बांटा है। सुरक्षित गर्भपात, कम सुरक्षित गर्भपात और बहुत कम सुरक्षित गर्भपात।
आंकड़ों के मुताबिक-
1. पूरी दुनिया में 2010 से 2014 के बीच 55% सुरक्षित गर्भपात हुए थे।
2. लगभग 31% गर्भपात ऐसे होते हैं जो कम सुरक्षित गर्भपात की श्रेणी में आते हैं।
3. 2010 से 2014 के बीच प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में 45% असुरक्षित गर्भपात हुए।
4. 97% असुरक्षित गर्भपात एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरीकी देशों में होते हैं।
5. भारत जैसे विकासशील देशों में 50% तक असुरक्षित गर्भपात होते हैं।
6. भारत में असुरक्षित गर्भपात के कारण हर दिन लगभग 13 महिलाओं की मृत्यु होती है।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेशन के अनुसार भारत में होने वाले दो तिहाई गर्भपात अवैध और असुरक्षित तरीकों से या तो घर में किये जाते हैं या फिर गैर-कानूनी रूप से चल रहे दवाखानों में गैर-पेशेवर लोगों द्वारा इसे अंजाम दिया जाता है। ये हालात उस देश में हैं जहां गर्भपात ना सिर्फ वैध है बल्कि आसानी से मुहैया भी करवाया जा सकता है।
संवैधानिक दृष्टि से वर्ष 1971 में पारित मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट (Medical Termination of Pregnancy Act-‘MTP act’) के अनुसार निम्न परिस्थतियों में एक महिला को अपनी मर्ज़ी से गर्भपात कराने का अधिकार दिया गया है-
1. अगर गर्भ के कारण महिला की जान खतरे में हो।
2. यदि गर्भ की वजह से महिला को गंभीर मानसिक और शारीरिक परेशानी होने की संभावना हो।
3. यदि गर्भ में पल रहे बच्चे के किसी अंग के डैमेज होने का शक हो।
4. अगर महिला मानसिक या शारीरिक तौर पर गर्भधारण के लिए सक्षम ना हो।
5. अगर किसी महिला के साथ हुए बलात्कार की वजह से वह गर्भवती हुई हो।
6. अगर किसी महिला की मर्ज़ी के खिलाफ उसका अबॉर्शन कराया जाता है, तो ऐसे में दोषी व्यक्तियों को सज़ा का प्रावधान है।
इसके अलावा, गर्भपात जहां पर किया जा रहा है, उस संस्थान का एमटीपी एक्ट के तहत सीएमओ ऑफिस में रजिस्टर्ड होना ज़रूरी है। जो डॉक्टर अबॉर्शन कर रहे हों, उनके पास एमबीबीएस डिग्री के अलावा डीओजी या एमडी डिग्री भी होनी चाहिए। गर्भपात कराने वाली लड़की के नाबालिग होने की स्थिति में उसके माता-पिता से कानूनी सलाह-मशविरा किया जाना अनिवार्य है।

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का कानूनी अधिकार-

अविवाहित महिलाओं को गर्भपात का कानूनी अधिकार मिलने के बाद भी उन्हें समाज में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समाज में लिव-इन रिलेशनशिप आम होता जा रहा है, ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि कानूनी मान्याताओं के साथ ही सामाजिक रूप में भी इसे अपनाया जाए।
वर्तमान में इस वजह से अक्सर अविवाहित महिलाएं डॉक्टर के पास जाकर गर्भपात कराने से बचती हैं और इधर-उधर से पूछताछ करके या इंटरनेट से अधकचरी जानकारी लेकर खुद अपने हाथों अपना गर्भपात करने का रिस्क उठाती हैं। परिणाम, उनको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यहां तक कि कई बार तो उनकी जान पर बन आती है।
वर्ष 2014 में इस उद्देश्य से प्रस्तावित कानून के मुताबिक सभी महिलाओं को अपनी मर्ज़ी से गर्भपात की इजाज़त दी गयी है। साथ ही, इसमें यह प्रस्ताव भी रखा गया है कि गर्भपात कराते समय उस लड़की अथवा महिला की निजता का ख्याल रखा जाये।
नये नियमों के मुताबिक गर्भपात के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों की संख्या कम ना पड़े इसलिए आयुष के अंदर आने वाले डॉक्टरों को भी गर्भपात कराने की इजाज़त दी जा रही है। इसके अलावा, पूर्व कानून के अनुसार गर्भ के 20 हफ्तों तक गर्भपात कराना भारत में कानूनी तौर पर मान्य है, इस सीमा को 24 हफ्तों तक बढ़ाने की सिफारिश भी की गयी है।

मेरी राय में गर्भपात के संदर्भ में निम्नलिखित मुद्दों को ध्यान में रखा जाना बेहद ज़रूरी है-

हमारे देश में आज भी सबसे ज़्यादा गर्भपात परिवार के भीतर रहने वाली महिलाओं द्वारा करवाया जाता है, कभी पति या परिवार के दबाव में तो कभी जानकारी के अभाव में (अनचाहे गर्भ की स्थिति में) लेकिन अफसोस कि उनके बारे में कभी कहीं कोई चर्चा होती ही नहीं है। इन मामलों में ही कई तरह की स्थितियां बनती हैं।
पहला, मेडिकल साइंस के अनुसार, एक बच्चे के जन्म में बाद किसी महिला का शरीर अगले तीन सालों तक दोबारा से कंसीव करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता है। ऐसे में अगर किसी वजह से उसका गर्भ ठहर जाता है, तो उसे गर्भपात कराने का अधिकार मिलना ही चाहिए।
दूसरा, अगर कोई विवाहित या अविवाहित महिला गभर्वती हो और शारीरिक, आर्थिक रूप से समर्थ होने के बावजूद बच्चा नहीं चाहती हो, तो उसे गर्भपात का अधिकार मिलना चाहिए। यहां भी कारण बताने की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए।
तीसरा, अगर जानकारी या सुरक्षा उपायों के अभाव में कोई महिला (विवाहित/अविवाहित) प्रेग्नेंट होती है और पूरी तरह से सक्षम होने के बावजूद वह उस बच्चे को जन्म देना नहीं चाहती लेकिन पति/पार्टनर बच्चा चाहता हो, तो उसके गर्भपात अधिकार में पति की सहमति का भी ख्याल रखा जाना चाहिए क्योंकि बच्चे पर पिता का भी हक होता है।